Mahua Moitra Biography In Hindi, News, Husband, Age, Wiki | महुआ मोइत्रा जीवन परिचय

पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों को लेकर विवादों में घिरी तृणमूल कॉंग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा आजकल काफ़ी चर्चा में हैं और इस पर आग में घी का काम उनकी कॉंग्रेस सांसद शशि थरूर संग वायरल हुई तस्वीरों ने किया है| आपको महुआ मोइत्रा से जुड़ी सारी जानकारी हम उपलब्ध कराएँगे|

Mahua Moitra Biography In Hindi

Mahua Moitra Biography In Hindi

NameMahua Moitra
ProfessionPolitician
MotherManju Moitra
FatherDwipendra Lal Moitra
Age49
Birth Date12-10-1974
Birth PlaceCachar, Assam, India
ReligionBengali Hindu
CasteBrahmin
Political PartyAll India Trinamool Congress(TMC)
ConstituencyKarimpur
Ex-HusbandLars Brorson
NationalityIndian
Family BackgroundPolitician, Investment Banker
SchoolMount Holyoke College
EducationGraduate
Marital StatusDivorced

पश्चिमी बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से सांसद महुआ मोइत्रा का जन्म 5 मई 1974 को लबैक, कछार, असम में श्री द्विपेन्द्र लाल मोइत्रा और श्रीमती मंजू मोइत्रा के घर पर हुआ था| उनका प्यार का नाम पुतलू है| वह लगभग 168 सेमी लंबी हैं| उनका वज़न लगभग 55 किलो है| उनकी आँखों और बालों का रंग काला है| उनकी राशि वृषभ है|

Family

उन्होंने जनवरी 2002 में डेनमार्क निवासी फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से विवाह भी किया परंतु वर्तमान में वह तलाकशुदा हैं और 9 ए, रत्ना बाली, 7 ए जज कोर्ट रोड, कोलकाता वाले आवास पर रहती हैं|

Mahua Moitra Biography In Hindi

Education

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कोलकाता से की| उन्होंने मैसाचुसेट्स, संयुक्त राज्य अमेरिका के माउंट होलिक कॉलेज से गणित में स्नातक किया| कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद महुआ मोइत्रा ने एक बैंकर के रूप में कार्य करना प्रारंभ किया| वे न्यूयार्क और लंदन में जेपी मॉर्गन चेज़ के लिए एक निवेश बैंकर के रूप कार्यरत रहीं| 10 साल तक एक बैंकर के रूप में कार्य करने के बाद वे वर्ष 2008 में भारत वापस आ गई|

Political Career

उनकी राजनीति में रुचि 18 वर्ष की उम्र से ही थी| और राजनीति में प्रवेश करने के लिए उन्होंने जेपी मॉर्गन चेज के उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया| इसके बाद वे भारतीय युवा कॉंग्रेस में शामिल हो गईं| और जल्दी ही ‘आम आदमी का सिपाही’ परियोजना में काम करते हुए राहुल गाँधी की भरोसेमंद बन गईं|

2010 में उन्होंने तृणमूल कॉंग्रेस जॉइन कर ली| और 2016 में विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कारीमपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गईं| 2019 में लोकसभा चुनावों में वह कृष्णानगर सीट से संसद सदस्य के रूप में चुनी गईं| यही नहीं 13 नवंबर 2021 को उन्हें 2022 में गोवा में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए टीएमसी पार्टी का गोवा प्रभारी नियुक्त किया गया|

Networth

यदि महुआ मोइत्रा की संपत्ति की बात करें तो उनके पास लगभग 1 करोड़ 5 लाख की संपत्ति है| उनके पास 3.2 कैरेट हीरे की अंगूठी जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपए लगभग 150 ग्राम सोने और 3 किलो चाँदी के आभूषण हैं| चाँदी का लगभग 1.65 लाख रुपए की कीमत वाला डिनर सेट और लगभग 25 लाग की कलाकृतियाँ हैं| इसके अतिरिक्त उनके पास 2016 मॉडल की महिंद्रा स्कॉर्पियो है|

Controversy

महुआ मोइत्रा और विवादों का चोली-दामन का साथ है| 10 जनवरी 2017 को महुआ ने भाजपा के सांसद बाबुल सुप्रियो के खिलाफ ‘अपमानजनक टिप्पणी’ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत दर्ज की थी| कुछ दिन बाद बाबुल सुप्रियो ने उन पर और तृणमूल कॉंग्रेस के सांसद सौगत रॉय और तापस पॉल को कथित रूप से रोज़ वैली पोंजी फर्म घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा|

उन पर सिलचर हवाई अड्डे पर असम पुलिस की महिला कांस्टेबल पर हमला करने का आरोप लगा| उन पर साहित्यिक चोरी का इल्जाम भी लगा| इसके अलावा करीमपुर विधानसभा चुनाव के दौरान उन पर आचार संहिता के उल्लंघन का भी आरोप लगा| और इस समय तो वह दर्शन हीरानंदानी से महंगे उपहार, और पैसे लेकर संसद में प्रश्न पूछने के आरोपों से घिरी ही हुईं हैं|

Read More:-

Leave a Comment