Ami Ganatra Biography in Hindi, Wikipedia, Books | अमी गणात्रा जीवनी

Ami Ganatra Biography: रामायण और महाभारत के विषय में फैले मिथकों का सच बताती हुई पुस्तकों के कारण आज हर किसी के मुँह पर अमी गणात्रा का ही नाम है| पाठक उनकी पुस्तक को हाथों हाथ ले रहे हैं| और जितना ही वे उनकी पुस्तकों को पढ़ते हैं उतना ही वे उनके बारे में अधिक जानना चाहते हैं|

Ami Ganatra Biography

Ami Ganatra Biography in Hindi

NameAmi Ganatra
Nick NameAmi
ProfessionAuthor, Writer
Famous ForBooks writer
Date of Birth1983
Age41 Years
Home townMumbai
SchoolVeermata Jijabai Technological Institute VJTI
NataionalityIndian
ReligionHindu
Famous BooksMahabharat Unravelled, Ramayana Unravelled

अमी गणात्रा का जन्म 2 जनवरी, 1982 को हुआ था| उनके माता-पिता और पति के नाम के विषय में कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं हैं| उनका कद लगभग 5’ 5” है और उनकी आँखों और बालों का रंग काला है|

उनका पालन-पोषण मुंबई में हुआ| वर्ष 2004 में उन्होंने वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट वीजेटीआई, मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग पूरा किया| 2008 में उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से एमबीए किया|

Ami Ganatra Career

आज हमको अमी गणात्रा जीवनी के विषय में ही अधिक से अधिक जानकारी देने का प्रयास करेंगे| अमी गणात्रा एक गंभीर लेखिका ही नहीं बल्कि ब्रिजस्पैन ग्रुप के मुंबई कार्यालय में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं|

अमी गणात्रा को बिजनिस स्ट्रेटजी और कंसल्टेंसी के क्षेत्र में कार्य करने का लगभग 15 वर्ष का अनुभव है| उन्होंने एशिया, यूरोप, दक्षिण अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका सहित चार महाद्वीपों में कार्य किया है|

यदि विस्तार से बात करें तो 2004-2006 तक अमी गणात्रा ने इंफोसिस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान की| 2007 में वह समर एसोसिएट के रूप में बैन एंड कंपनी, लंदन में नियुक्त हुईं और पाँच वर्षों के लिए केस टीम लीडर के रूप में प्रमोट हुईं|

नवंबर,2013 में उन्होंने यह कंपनी छोड़ दी और परामर्श सेवाओं में क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में बीएएसएफ, हांगकांग में अपनी सेवाएँ देने लगीं| अक्टूबर 2021 से सितंबर 2022 तक उन्होंने द ब्रिजस्पैन ग्रुप, मुंबई में प्रिंसिपल के रूप में कार्यरत रहीं, जोकि गैर सरकारी संगठनों के लिए एक सामाजिक प्रभाव सलाहकार कंपनी है|

Writing (लेखन)

अमी गणात्रा वर्डप्रेस पर अपने ब्लॉग लिखती रहीं थीं| इनमें ए स्पैंक इन नीड़, द हीरोइक डेलेमा, स्ट्रेंज आर द वेज़ ऑफ ब्यूटी आदि खूब पसंद किये गए| इसके अतिरिक्त भी शास्त्रों, यात्रा, कविता और इतिहास पर भी उन्होंने कई ब्लॉग लिखे|

गीता प्रेस संस्करण, भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट के आलोचनात्मक संस्करण और किसरी मोहन गांगुली की अंग्रेजी अनुवाद के अध्ययन के आधार पर अमी गणात्रा ने महाभारत की प्रमुख घटनाओं को एकत्र करके जुलाई 2021 में, उन्होंने महाभारत अनरवेल्ड: लेसर पुस्तक प्रकाशित की|

और जुलाई 2022 में, उनकी रामायण अनरेवल्ड: ऋषि वालमीके के महाकाव्य के कम ज्ञात पहलू प्रकाशित की| इन पुस्तकों में उन्होंने भारतीय इतिहास के मूल रूप के विषय में बताकर प्रचलित भ्रांतियों और मिथकों को तोड़ने का प्रयास किया और उनके इस प्रयास को बहुत सराहना भी मिली| जहाँ तक अमी गणात्रा की रुचियों की बात है तो उन्हें लेखन के अतिरिक्त योग, हुला हूपींग और ट्रैवलिंग पसंद है|

Ami Ganatra BooksClick Here

Ami Ganatra Social Media Profiles

Instagramamig_insta
Linkdin@Ami_Ganatra
Twitter@6amiji

Ami Ganatra Interview

Read More:-

Leave a Comment