Nayab Singh Saini Biography in Hindi, Wikipedia | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जीवनी

Nayab Singh Saini Biography in Hindi: हरियाणा सरकार के 9 साल पुराने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के इस्तीफे के बाद ही नए मुख्यमंत्री के बारे में कयास लगाए जाने लगे| और अंततः इस दौड़ में जिसने जीत हासिल कर मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की वह नाम है बीजेपी के लोकप्रिय नेता और मनोहरलाल खट्टर के करीबी नायब सिंह सैनी| आज हर कोई उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने को उत्सुक है| तो आज हम आपको नायब सिंह सैनी के बारे में सब कुछ बताएँगे|

Nayab Singh Saini Biography in Hindi

Nayab Singh Saini Biography in Hindi

नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं और अब बिना विधायक बने उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है| वह अपनी विनम्रता, कठिन परिश्रम और सादगी के लिए जाने जाते हैं| वे वैसे तो ओबीसी समाज से आते हैं परंतु उनकी जाट वोटरों पर भी अच्छी पकड़ है|

पूरा नामनायब सिंह सैनी
जन्म दिवस25 जनवरी 1970
आयु54 वर्ष
जन्म स्थानमिर्जापुर माजरा, अंबाला (हरियाणा)
पिता का नामश्री तेलूराम
माता का नामश्रीमती कुलवंत कौर
राष्ट्रीयताभारतीय
ग्रेजुएशनबाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर (बिहार)
एलएल. बी.चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ (उत्तर प्रदेश)
व्यवसायवकील, कृषक, राजनीतिज्ञ
धर्मसनातन (हिंदू)
समुदायओबीसी
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
पत्नी का नामश्रीमती सुमन सैनी
संतानबेटा-अनिकेत सैनी बेटी-वंशिका

नायब सिंह सैनी का जन्मदिन एवं परिवार

नायब सिंह सैनी का जन्म गाँव मिर्जापुर माजरा के एक साधारण से किसान परिवार में 25 जनवरी, 1970 को हुआ था| उनके पिता तेलूराम हरियाणवी हैं और माँ कुलवंत कौर पंजाबी हैं|
उनका विवाह श्रीमती सुमन सैनी से हुआ| उनके दो बच्चे भी हैं पुत्र अनिकेत सैनी और बेटी वंशिका|

नायब सिंह सैनी की शिक्षा

नायब सिंह स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद बिहार चले गए और वहाँ उन्होंने मुजफ्फरपुर के बाबा भीमराव अंबेडकर विषविद्यालय से ग्रेजुएशन किया| उनकी रुचि वकालत में थी इसलिए वे इसके बाद उत्तर प्रदेश आ गए और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से विधि की शिक्षा ग्रहण की|

नायब सिंह का राजनीतिक करियर

एलएल. बी. की डिग्री लेने के बाद नायब सिंह सैनी ने राजनीति में प्रवेश किया| अपने शुरुआती दिनों में नायब सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे| इसी दौरान उनकी मुलाकात मनोहर लाल खट्टर से भी हुई और उनसे प्रभावित होकर कुछ सालों में ही वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए| इसके बाद उन्होंने अंबाला कैंट के अध्यक्ष के रूप में कई स्थानीय पार्टी कार्यालय संभाले|

उनके अथक परिश्रम से शीघ्र ही भाजपा ने उन्हें अपने सब्सिडीयरी दलों से पदोन्नत कर भाजपा जिला अध्यक्ष बना दिया| यह साल 2012 की बात है| 2014 में उन्होंने पहली बार नारायणगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और चुनाव जीतकर वे 2016 में हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री बने| 2019 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर ही कुरुक्षेत्र सीट से चुनाव लड़ा|

और लगभग 3.83 लाख वोटों से कॉंग्रेस के उम्मीदवार निर्मल सिंह को हराकर चुनाव जीता और लोकसभा पहुँचे| और 12 मार्च 2024 को जब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो उन्हें हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया|

नायब सिंह सैनी की कुल संपत्ति

2019 में लोकसभा चुनाव से पहले अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 3,57,85,621 रुपये बताई थी| इसके अतिरिक्त उनके पास पंचकुला और अंबाला में दो घर हैं| नायब सिंह सैनी के पास एलआईसी में करीब 3 लाख रुपये निवेश हैं|

उनके पास 30 ग्राम सोने अमेट लगभग 5,40,000 रुपये के गहने हैं और लगभग 1 किलो चांदी भी है| उनके पास दो कारें भी हैं- टोयोटा इनोवा और क्वालिस| हालाँकि उन्होंने अपने ऊपर 57,34,878 रुपये के कर्ज का भी जिक्र किया है|

यह भी पढ़ें:-

Leave a Comment