टीवी डिबेट शो में अक्सर नज़र पड़ने वाले आम आदमी पार्टी के सबसे युवा प्रवक्ता राघव चड्ढा को हर कोई जानता है| आजकल यह नाम एक बार फिर से चर्चा में है| इस बार वजह है सबसे ज्यादा पंसदीदा बैचलर की परणिती चोपड़ा से उनकी सगाई| तो आइए, राघव चड्ढा के बारे में कुछ और जानते हैं|
Raghav Chadha Biography in Hindi
राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर 1988 को राजधानी दिल्ली में श्री सुनील चड्ढा के यहाँ हुआ था| उनकी माँ श्रीमती अलका चड्ढा हैं और वे अपने माता-पिता की एकलौती संतान हैं| उनका कद 5 फिट 9 इंच है| राघव चड्ढा की प्रारम्भिक शिक्षा मॉर्डन स्कूल बाराखंभा रोड, नई दिल्ली में हुई|
पूरा नाम | राघव चड्डा |
पिता का नाम | सुनील चड्डा |
जन्मतिथि | 11 नवंबर 1988 |
जन्मस्थान | दिल्ली |
उम्र (Age) | 34 साल |
हाइट | 5 फिट 9 इंच |
प्रोफेशन | चार्टर्ड अकाउंटेंट , पॉलिटिशियन |
राजनैतिक दल (Political parties) | आम आदमी पार्टी |
चुनावी क्षेत्र | राजेंद्र नगर (दिल्ली) |
करंट पोलिटिकल पोजीशन | वाईस चेयरमैन (दिल्ली जल बोर्ड) |
वैवाहिक जीवन | अनमैरिड |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
Raghav Chadha Education (शिक्षा)
उसके पश्चात उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक डिग्री प्राप्त की| इसके बाद उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंट की पढ़ाई पूरी की| आगे की पढ़ाई के लिए वे लंदन चले गए| वहाँ के लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से EMBA की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने ग्रेड थॉर्नटन, डेलाइट, श्याम मालपानी एवं अन्य अकाउंटेनसी फ़र्मों में काम किया| वर्तमान में वे प्रैक्टिसइंग CA भी हैं जो अकाउंटेनसी संबंधित कामों में अपनी सेवाएँ देते हैं|
Raghav Chadha Political Career (करियर)
Raghav Chadha के राजनीति में आने की शुरुआत तब हुई जब 2011 में प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हज़ारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में वे अपनी लाखों की नौकरी को छोड़कर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए इस आंदोलन में कूद पड़े| अन्ना आंदोलन के बाद जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ तो राघव चड्ढा ड्रैफ्टिंग सदस्यों में शामिल थे|
वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने में भी इन्होंने महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की| 2015 में दिल्ली विधानसभा में भारी जीत दर्ज करने के पश्चात उनकी योग्यता के कारण पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया| इसके बाद उन्होंने पार्टी में अनेक महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य किया|
वर्ष 2018 में आम आदमी पार्टी ने दक्षिण दिल्ली का कार्यभार राघव चड्ढा को सौंपकर उन्हें 2019 में प्रत्याशी घोषित किया| हालाँकि इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ने उन्हें लगभग 2 लाख वोटों से हरा दिया| वर्ष 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में उन्होंने राजेन्द्र नगर सीट से विजय हासिल कर सबसे युवा विधायक के रूप में शपथ ली| और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष बनाए गए|
2022 में पंजाब विधानसभा चुनावों में सहप्रभारी के तौर पर कार्य कर आप को एकतरफा जीत दिलाई| आम आदमी पार्टी ने उन्हें पंजाब राज्यसभा का सदस्य नामित किया| इस प्रकार वे आम आदमी पार्टी से राज्यसभा पहुँचने वाले सबसे युवा सांसद बने| राघव चड्ढा राजनीति में अपनी संयमित भाषा और नम्र स्वभाव वाले नेता के रूप में विख्यात हैं| यद्यपि कभी-कभी वह अपने बयानों के कारण आलोचनाओं का शिकार भी बन जाते हैं|
Raghav Chadha Family Detail (पारिवारिक जानकारी)
राघव चड्ढा की सगाई वॉलीवुड अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा के साथ हुई है| इनके पिता का नाम सुनील चढ्ढा और माता का नाम अलका चढ्ढा है इनके भाइयो की कोई जानकारी हमारे पास नहीं है
Raghav Chadha Net Worth (नेट वर्थ)
पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट राघव चड्ढा की कुल संपत्ति 20 लाख रुपए बताई जाती है| 2019 के लोकसभा चुनावों में दाखिल हलफनामे में उनकी ये 2.20 लाख और 1 लाख 65 हजार रुपये की चल संपत्ति का ब्यौरा दिया था| उनके पास मारुति स्विफ्ट डिजायर है|
सबसे युवा प्रवक्ता राघव चड्ढा के महात्वपूर्ण तथ्य
राजनीति के अतिरिक्त राघव चड्ढा अपने स्टाइलिश लुक के लिए वर्ष 2021 में बीजेपी नेता मेनका गाँधी द्वारा ‘स्टाइलिश पॉलिटीशियन ऑफ द ईयर’ का अवार्ड भी अपने नाम कर चुके हैं|
वर्ष 2022 में नई दिल्ली में आयोजित लक्मे फैशन शो में वे अपारशक्ति खुराना के साथ रैंप वॉक भी कर चुके हैं| इसके अतिरिक्त नेटफिलिक्स पर रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘राजमा चावल’ में अभिनय भी कर चुके हैं| राघव चड्ढा को क्रिकेट में बहुत रुचि है| मौका मिलते ही वह इस खेल कोवश्य खेलते हैं| सचिन तेंडुलकर और ब्रायन लारा उनके पसंदीदा बल्लेबाज हैं|
Raghav Chadda के सोशल मीडिया प्रोफाइल
Raghav Chadha Facebook | यहाँ क्लिक करें |
Raghav Chadda Instagram | यहाँ क्लिक करें |
YouTube Channel | यहाँ क्लिक करें |
FAQ:-
Raghav chadha कौन है?
राघव चड्ढा सबसे युवा राजनेता है और साथ ही वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी है।
राघव का जन्म कहाँ हुआ था और उनकी जन्मतिथि क्या है?
राघव का जन्म नई दिल्ली भारत में हुआ और उनकी जन्मतिथि 11 नवंबर 1988 को हुआ था।
उनके माता पिता का क्या नाम है?
राघव के पिता का नाम सुनील चड्ढा है। और माता का नाम अलका चढ्ढा है
राघव की सैलरी कितनी है?
राघव चड्ढा की महीने की सैलरी 2 लाख से अधिक है।
यह भी पढ़ें:-
- रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जीवन परिचय | Ashwini Vaishnaw Biography
- रानी पद्मिनी जीवन परिचय | Rani Padmini Actress Biography
- कौन है दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क | Elon Musk Biography In Hindi
- रिवाबा जडेजा जीवन परिचय | Rivaba Jadeja Biography In Hindi Wikipedia