Maithili Thakur Biography in Hindi, Age, Bhajan, Net Worth | मैथिली ठाकुर का जीवन परिचय

अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की बेटी और प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर को ‘कल्चरल एंबेस्डर ऑफ द ईयर’ का अवार्ड प्रदान किया| वैसे तो सुरीली आवाज़ की स्वामिनी मैथिली ठाकुर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं, फिर भी ऐसा बहुत कुछ है जो आप सब उनके बारे में जानने को बेताब होंगे|

Maithili Thakur Biography in Hindi

Maithili Thakur Biography in Hindi

शास्त्रीय संगीत और लोकसंगीत दोनों में ही महारत रखने वाली मैथिली ठाकुर एक ऐसी लोकगायिका हैं, जो बहुत कम समय में ही लोकप्रियता में किसी भी गायिका से टक्कर लेती नज़र आती हैं|

वे देश के शास्त्रीय और लोकसंगीत के क्षेत्र में ही पहली पंक्ति में जाकर खड़ी हो गयी हैं| और ऐसा हम बिना किसी आधार के नहीं कह रहे हैं| इतनी कम उम्र में ही मैथिली ठाकुर ने आकाशवाणी के साथ एक ऐसा अनुबंध साइन किया है जिसके अनुसार उनके गाए हुए गीत-संगीत को 99 साल तक आकाशवाणी से प्रसारित किये जाएँगे|

पूरा नाममैथिली ठाकुर
प्यार का नामतनु
जन्म दिवस25 जुलाई, 2000
आयु24 वर्ष
जन्म स्थानबेनीपट्टी, मधुबनी (बिहार)
पिता का नामश्री रमेश ठाकुर
माता का नामश्रीमती भारती ठाकुर
राष्ट्रीयताभारतीय
विद्यालय का नामबालभवन इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली
कॉलेजआत्माराम सनातन धर्म महाविद्यालय, दिल्ली
व्यवसायलोकगायिका
धर्मसनातन (हिंदू)
कद5 फीट 3 इंच
वज़न51 किलो
रंगगेंहुआ
आँखों का रंगगहरा भूरा
बालों का रंगकाला
राशिसिंह
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
भाई-बहनदो भाई-रिषभ ठाकुर, अयाची ठाकुर
प्रिय रागपुर्या धनाश्री राग

मैथिली ठाकुर का जन्मदिन एवं परिवार

अपनी गायिकी के अनूठे अंदाज और आवाज़ की ताजगी से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का मन मोह लेने वाली मैथिली ठाकुर बिहार के मधुबनी के छोटे से गाँव बेनी पट्टी में 25 जुलाई, 2000 को हुआ था| उनके पिता श्री रमेश ठाकुर एक संगीत अध्यापक हैं| उनकी माँ श्रीमती भारती ठाकुर गृहिणी हैं| उनके दो भाई हैं-रिषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर| रिषभ उनके साथ तबले पर संगत करते हैं और छोटा भाई अयाची उनकी तान में तान मिलाकर उनका मनोबल बढ़ाते हैं|

मैथिली ठाकुर की शिक्षा

मैथिली ठाकुर की प्राथमिक शिक्षा उनके पैतृक गाँव में ही हुई| उसके बाद उनके पिता उन्हें लेकर दिल्ली चले आए| यहाँ उनकी पढ़ाई बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल से की| उसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन के लिए आत्माराम सनातन धर्म महाविद्यालय, दिल्ली में प्रवेश लिया|

मैथिली ठाकुर का संगीत का सफर (Music Career)

मैथिली ठाकुर बचपन से ही संगीत के माहौल में पली-बढ़ी| उनके दादाजी भी एक प्रसिद्ध संगीतकार थे| उन्हें संगीत का ज्ञान विरासत में मिला है| उनके पिता भी संगीत अध्यापक हैं|मैथिली ठाकुर जब केवल 4 वर्ष की ही थीं, तभी से उनके दादाजी ने उन्हें संगीत की शिक्षा देना प्रारंभ कर दिया|

दिल्ली आने के बाद भी वे अपने पिता से संगीत की विधिवत शिक्षा लेती रहीं| अपने विद्यालय में संगीत प्रतियोगिता जीतने के बाद उन्होंने साल 2011 में लिटिल चैंप्स सारेगामा के ऑडिशन के समय रिजेक्शन का सामना किया| इसके बाद उन्होंने कई रियलिटी शो के लिए ऑडीशन दिया पर लगभग छह बार उन्हें रिजेक्ट किया गया|

सन 2015 में उन्होंने दूसरे सीजन में जीनियस यंग सिंगिंग स्टार का खिताब हासिल किया| इसके बाद वे इंडियन आइडल जूनियर 2 में शीर्ष 20 कंटेस्टेंट में रहीं| 2017 में उन्होंने कलर्स टीवी और भारत के पहले राइजिंग स्टार रियल्टी शो में भाग लिया| लेकिन ये दूसरे स्थान पर रहीं| पर वे लगातार लोगों में लोकप्रिय होती गईं|

वे मैथिली, भोजपुरी, अवधी के लोकगीतों के साथ-साथ मराठी, बांग्ला, पहाड़ी, पंजाबी आदि अन्य भाषाओं में भी गीत गाती हैं| इसके अतिरिक्त वे फिल्म संगीत के कवर भी गाती हैं| कभी-कभार वे अंग्रेजी गीत भी गाती हैं| लेकिन उनका रुझान शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक गीत और भजन गायिकी में अधिक रुचि रखती हैं|

मैथिली ठाकुर की उपलब्धियाँ

मैथिली ने अपनी इस छोटी सी आयु में ही कई उपलब्धियाँ अर्जित की हैं| उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं| वर्ष 2023 में चुनाव आयोग ने उन्हें बिहार राज्य का स्टेट आइकॉन के रूप में नामित किया|

Maithili Thakur Biography in Hindi

2021 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी के ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार’ के लिए चुना गया| उन्हें बिहार खादी का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है| और अभी हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘कल्चरल एंबेस्डर ऑफ द ईयर’ का सम्मान प्रदान किया है|

मैथिली ठाकुर की कुल संपत्ति (Net Worth)

मैथिली ठाकुर ने कभी अपनी नेट वर्थ का खुलासा नहीं किया है परंतु एक अनुमान के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 30 से 50 लाख रुपये है|

Leave a Comment