गीतांजली अय्यर जीवनी | Gitanjali Aiyar Wiki, Biography, Age, Doordarshan, Death & more.

Gitanjali Aiyar Wiki: दूरदर्शन की वह समाचार वाचिका जो न्यूज रीडिंग की चलती-फिरती पाठशाला थीं, वह सौम्य छवि और खनकती आवाज़ की स्वामिनी गीतांजलि अय्यर अब हमारे बीच नहीं है| यह खबर बार-बार बताए जाने पर भी विश्वास करने का दिल नहीं हो रहा| अपनी शुद्ध और धाराप्रवाह अंग्रेजी के लिए जानी जाने वाली गीतांजलि अय्यर ने लगभग तीन दशक तक दूरदर्शन पर अंग्रेजी में समाचार-वाचन किया| उनका धीर-गंभीर अंदाज़ जैसे समाचारों को और अधिक महत्त्वपूर्ण बना देता था| और उच्चारण ऐसा कि फ़िल्टर लगाकर भी कोई गलती न सुनाई दे|

Gitanjali Aiyar Wiki

Gitanjali Aiyar Wiki

Full NameGitanjali Aiyar
Nick NameGitanjali
ProfessionIndian News anchor (DD News)
Date of Birth29 January 1947
Birth Placeभारत
Death Date7 June 2023
Death Placeदिल्ली, भारत
Cause of DeathParkinson’s disease
Age 71 बर्ष
Marital StatusMarried
NationalityIndian
Net WorthINR 2-3 crores

गीतांजलि अय्यर ने अंग्रेजी से स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद कोलकाता के लोरेटो कॉलेज से परास्नातक किया| उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से डिप्लोमा भी प्राप्त किया|

गीतांजलि अय्यर ने 1971 में पहली बार दूरदर्शन के लिए अंग्रेज़ी का न्यूज बुलेटिन पढ़ा था| वे कहा करती थीं कि समाचार वाचिका बनने के लिए प्रेरित करने वालों में अंग्रेज़ी के महान न्यूज़ रीडर मेलविल डिमेलो थे| महात्मा गाँधी की शवयात्रा की लाइव कमेंटरी लगभग 8 घंटे तक लगातार करने से वे बहुत अधिक प्रभावित हुईं|

Gitanjali Aiyar Social Media Accounts

InstagramNot Available
TwitterClick Here
FacebookGo
TrendingVisit

उन्होंने उसी समय तय कर लिया कि वे एक न एक दिन मेलविल डिमेलो से अवश्य मिलेंगी| उन्होंने यह कमेंटरी कई-कई बार सुनी| सुनते समय हर बार उनकी आँखें छलक उठती थीं| वे बड़े चाव से मेलविल डिमेलो के न्यूज़ बुलेटिन सुना करती थीं और उन्हीं के जैसी बनना चाहती थीं| जब गीतांजलि नौकरी करने के लिए दिल्ली आईं तो डिमेलो साहब से मिलीं| उन्होंने गीतांजलि अय्यर को न्यूज रीडर बनने के गुरु मंत्र दिए|

Gitanjali Aiyar Wiki

यही कारण था कि गीतांजलि अय्यर के समाचार वाचन में भी उतनी ही परिपक्वता थी| संजय गाँधी की दुर्घटना में हुई मृत्यु के समाचार को उन्होंने अत्यंत भावपूर्ण तरीके से लोगों तक पहुँचाया| इसी प्रकार इंदिरा गाँधी की आकस्मिक हत्या का समाचार भी उन्होंने पूर्ण उत्तरदायित्व और पूर्ण गंभीरता से पढ़ा| गीतांजलि अय्यर भी समाचार पढ़ते हुए सारे वातावरण को अपनी वाणी से जीवंत कर देती थीं|

Gitanjali Aiyar Career

गीतांजलि अय्यर उद्योगपतियों के संगठन ‘कॉनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री सीआईआई’ और ‘ताज होटल’ की मीडिया सलाहकार भी रहीं| वे कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी रहीं| उनकी पुत्री पल्लवी लेखिका है| टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने कई कीर्तिमान स्थापित किए| उन्होंने अपने तीन दशक के पत्रकारिता के करियर में चार बार बेस्ट एंकर पर्सन अवॉर्ड जीते थे|

गीतांजलि अय्यर को उनके उत्कृष्ट कार्यों, उपलब्धियों और योगदान के लिए वर्ष 1089 में ‘इंदिरा गाँधी प्रियदर्शिनी’ पुरस्कार प्रदान किया गया| दूरदर्शन में एंकरिंग करने के तीस वर्षों बाद गीतांजलि ने कॉर्पोरेट संचार, सरकारी संपर्क और मार्केटिंग के क्षेत्र में भी काम किया| वह भारतीय उद्योग परिसंघ में सलाहकार भी रहीं| यही नहीं, इसके अलावा उन्होंने धारावाहिक ‘खानदान’ में भी अभिनय किया|

Gitanjali Aiyar Family

गीतांजलि अय्यर के पति का नाम स्वामीनाथन एस अंकलेसरिया अय्यर है, और वे एक भारतीय पत्रकार, अर्थशास्त्री और स्तंभकार हैं। और स्वामीनाथन अय्यर ने कई नौकरियों का आयोजन किया है, जिसमें केटो इंस्टीट्यूट में रिसर्च फेलो, इकोनॉमिक टाइम्स और द टाइम्स ऑफ इंडिया के लेखक और इकोनॉमिक टाइम्स के सलाहकार संपादक शामिल हैं।

Gitanjali Aiyar Wiki

गीतांजलि के दो बच्चे शेखर और पल्लवी हैं। पल्लवी अय्यर ने एक पत्रकार के रूप में एक सफल करियर स्थापित किया है और अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए पहचान प्राप्त की है।

Gitanjali Aiyar Wiki

यह भी पढ़ें:-

Leave a Comment