रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जीवन परिचय | Ashwini Vaishnaw Biography in Hindi Wiki, Wikipedia, Education, Wife.

Ashwini Vaishnaw Biography in Hindi, अश्विनी वैष्णव जीवन परिचय, wiki, Age, height, weight, family, wife, education, career, political career, IAS officer career, business career,

कभी बालासोर के कलेक्टर रहे अश्विनी वैष्णव आजकल फिर से चर्चा में है| बालासोर रेल दुर्घटना के बाद तमाम विपक्ष उनके पीछे हाथ धोकर पड़ा है| वजह है कि इस समय अश्विनी वैष्णव रेलमंत्री हैं| उन्हें यह पद पीयूष गोयल के रेल मंत्रालय छोड़ने के बाद मिला है| तो आइए, जानते हैं कि कौन हैं- अश्विनी वैष्णव?

Ashwini Vaishnaw Biography in Hindi

Ashwini Vaishnaw Biography in Hindi Wiki

नाम (Name)अश्विनी वैष्णव
जन्म दिन (Birthday)18 जुलाई, 1970
जन्म स्थान (Birthplace)जोधपुर, राजस्थान
उम्र (Age)53 साल (2023)
पेशा (profession)राजनेता, और पूर्व आईएएस अधिकारी
कॉलेज (college)IIT Kanpur, व्हार्टन बिजनेस स्कूल, पेन्सिवनिया, यूएसए
शिक्षा (Education)B.Tech., M.Tech & M.B.A
वर्तमान पोस्ट (Current position)रेल मंत्री
राजनीतिक दल (political party)भारतीय जनता पार्टी (BJP)
वैवाहिक स्थिति (marital status)विवाहित
नागरिकता (Nationality)भारतीय
धर्म (Religion)हिंदू
गृहनगर (Hometown)जोधपुर, राजस्थान
पत्नी का नाम (wife’s name)श्रीमती सुनीता वैष्णव

कौन हैं- अश्विनी वैष्णव

18 जुलाई, 1970 को जन्मे अश्विनी वैष्णव एक राजनीतिज्ञ तो हैं ही पूर्व IAS अधिकारी हैं, जो वर्तमान रेलमंत्री भी हैं| वे संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के तौर पर भी कार्यरत हैं| वह ओडीशा का प्रतिनिधत्व करने वाले राज्यसभा सदस्य हैं| इससे पूर्व वे 1994 में, ओडिशा कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा में सम्मिलित हुए और बड़े पैमाने पर काम किया|अश्विनी मूलतः राजस्थान के पाली जिले के जीवंद कल्लन गाँव के निवासी हैं परंतु बाद में उनका परिवार जोधपुर में बस गया था|

Ashwini Vaishnavi Education (शिक्षा)

अश्विनी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सेंट एंथोनी कॉन्वेंट स्कूल, जोधपुर और महेश स्कूल से प्राप्त की| उन्होंने 1991 में एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर से इलेक्ट्रॉनिक और संचार इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में स्वर्ण पदक के साथ स्नातक की उपाधि ली उसके पश्चात IIT कानपुर से एम. टेक पूरा किया| 1994 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में 27वीं रेंक प्राप्त की| वे 2008 में पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से MBA करने के लिए अमेरिका चले गए|

अमेरिका से लौटने के बाद उन्होंने जीई परिवहन में प्रबंध निदेशक का पद स्वीकार कर लिया| इसके बाद सीमेंस में लोकोमोटिव और हेड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर स्ट्रैटेजी के उपाध्यक्ष बने|

इससे पहले वे मोरमुगाओ पोर्ट ट्रस्ट के डिप्टी चेयरमैन के रूप में काम कर चुके थे| इस तरह उन्हें सार्वजनिक और निजी दोनों प्रकार के उद्यम क्षेत्र में काम करने का अनुभव है| 2012 में उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र को छोड़कर थ्री टी लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड और वी जी ऑटो कंपोनेन्टस प्राइवेट लिमिटेड की गुजरात में स्थापना की|

Ashwini Vaishnavi Career

1994 में अश्विनी ने ओडीशा कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा में सम्मिलित होकर बालासोर और कटक जिलों के कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएँ दीं| इस दौरान उन्होंने ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में बहुत काम किया| 1999 के सूपर साइक्लोन के समय वह वास्तविक समय और चक्रवात के स्थान से संबंधित डेटा एकत्र करने में सफल रहे| और उस डेटा की सहायता से ओडिशा के लोगों की सुरक्षा का काम किया गया| 2003 में उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यालय में उप सचिव के पद पर कार्यरत रहे|

2006 में, वह दो वर्ष तक मोरमुगाओ पोर्ट ट्रस्ट के डिप्टी चेयरमैन रहे| उन्होंने अपना एमबीए करने के लिए एजूकेशन लोन लिया था| जब उन्हें लगा कि इस ऋण को चुकता करने में महीनों लगेंगे तो उन्होंने 2010 में सिविल सेवा छोड़ दी| अश्विनी वैष्णव वर्तमान में भारतीय संसद की राज्यसभा में ओडिशा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं| उन्होंने ओडिशा में बीजू जनता दल के सदस्यों की सहायता से निर्विरोध चुनाव जीता| वर्तमान में वे रेल मंत्रालय के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा संचार मंत्रालय का उत्तरदायित्व संभाल रहे हैं|

Ashwin Vaishnav Family Detail (पारिवारिक सूचना)

पिता का नामदाऊलाल वैष्णव
माता का नामसरस्वती वैष्णव
पत्नी का नाम सुनीता वैष्णव
बच्चे 2 बच्चे
बेटे का नामराहुल वैष्णव
बेटी का नामतान्या वैष्णव

FAQ:-

अश्विनी वैष्णव कहां के रहने वाले हैं

अश्विनी वैष्णव जोधपुर, राजस्थान के रहने बाले है

अश्विनी वैष्णव का जन्म कब हुआ था?

अश्विनी वैष्णव का जन्म 18 जुलाई 1970 को हुआ था

यह भी पढ़ें:-


Leave a Comment