UPSC में चौथा स्थान पाने वाली स्मृति मिश्रा जीवन परिचय | Smriti Mishra Biography in Hindi Wiki/Bio, Age, Marksheet, Hometown, Insta.

UPSC में चौथा स्थान पाने वाली स्मृति मिश्रा कौन है

Smriti Mishra Biography in Hindi: UPSC 2023 का परिणाम आ चुका है| नोएडा में रहने वाली स्मृति मिश्रा ने इस परीक्षा में देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया है|
स्मृति फिलहाल नोएडा में अपने परिवार के साथ रहकर दिल्ली के मिरांडा हाउस से ‘विधि’ अर्थात् एलएलबी के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं| स्मृति मूल रूप से प्रयागराज के भारद्वाजपुरम की रहने वाली हैं|

Smriti Mishra Biography in Hindi

उनके पिता श्री राजकुमार मिश्रा उत्तर प्रदेश पुलिस में उपाधीक्षक के रूप में बरेली में कार्यरत हैं| पिता की व्यस्तता के चलते माँ श्रीमती अनीता मिश्रा ने ही दोनों बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का उत्तरदायित्व सँभाला| उनके ही सान्निध्य में दोनों बच्चों ने पढ़ाई के शीर्ष को छुआ| स्मृति के भाई लोकेश मिश्रा सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं|

Smriti Mishra Biography in Hindi

नाम (Name)स्मृति मिश्रा
पेशा (Profession)सिविल सेवक
माता का नामअनीता मिश्रा
पिता का नामराजकुमार मिश्रा
रैंक (UPSC Rank)AIR- 4
जन्म (Date Of Birth)3 अगस्त 1998
जन्म स्थान (Birth Place)भारद्वाज पुरम, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
राशि (Zodiac Sine)ज्ञात नहीं
धर्म (Religion)हिंदू
उम्र (Age)25 वर्ष 2023 के अनुसार
नागरिकता (Nationality)भारतीय
लंबाई (Height)5 फुट 3 इंच
शैक्षिक योग्यता (Education)BSc in Biology
Degree in Law
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status)अविवाहित
Instagram IDSmriti Mishra

Smriti Mishra Education (शिक्षा)

स्मृति का जन्म आगरा में 3 अगस्त, 1998 को हुआ था| उनकी प्रारम्भिक शिक्षा आगरा में हुई| इसके बाद वह आगे की शिक्षा के लिए दिल्ली आ गईं और नोएडा में रहने लगीं| उन्होंने बी.एस. सी. के पश्चात लॉ करने का निर्णय लिया| उन्हें बचपन से ही आईएएस बनने का जुनून था| इसलिए स्नातक होते ही उन्होंने इसकी तैयारी करनी प्रारंभ कर दी|

स्मृति ने UPSC परीक्षा की तैयारी कैसे की?

सामान्य पढ़ाई के साथ-साथ आईएएस जैसी परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं था| उनका एलएलबी में तो प्रदर्शन सराहनीय रहा परंतु इस परीक्षा में वह कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं| लगातार दो बार प्रारम्भिक परीक्षा में असफल होने के बाद भी उन्होंने होंसला नहीं हारा| उनकी माँ उन्हें लगातार प्रोत्साहित करती रहीं| और उसी का परिणाम यह निकला कि उन्होंने आईएएस की परीक्षा में चौथा स्थान अपने नाम करके अपने परिवार को ही नहीं अपने शहर को भी गौरवान्वित किया|

स्मृति बताती हैं कि पढ़ाई के साथ तैयारी आसान नहीं थी| वे इसके लिए हर हालत में आठ घंटे की पढ़ाई करती थीं|
उनकी माँ श्रीमती अनीता मिश्रा बताती हैं कि जब परिणाम निकला तब स्मृति अपनी कमरे में पढ़ाई कर रही थीं अचानक कमरे से स्मृति के चीखने की आवाज आई जिसे सुनकर वह डर गईं| अंदर जाने पर उन्हें यह खुशखबरी मिली| उनका परिवार स्मृति की इस सफलता से बहुत खुश है| स्मृति आईएएस में यूपी कैडर चाहती हैं|

स्मृति मिश्रा का परिवार (Smriti Mishra Family Detail)

पिता का नामराजकुमार मिश्रा
माता का नामअनीता मिश्रा
भाई का नामलोकेश मिश्रा

स्मृति मिश्रा से जुड़े कुछ महात्वपूर्ण रोचक तथ्य-

  • स्मृति मिश्रा का जन्म और पालन-पोषण उत्तर प्रदेश के आगरा के एक हिंदू परिवार में हुआ है।
  • वह अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देती हैं।
  • UPSC की परीक्षा में उनका ऑप्शनल विषय Zoology था।
  • स्मृति ने अपनी कक्षा 12वीं की परीक्षा में 96.6% अंक प्राप्त किए थे।
  • उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में अखिल भारतीय रैंक 4 के साथ सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
  • वह नोएडा की पहली महिला पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को अपनी प्रेरणा मानती हैं।

FAQ.

IAS स्मृति मिश्रा की उम्र कितनी है?

स्मृति मिश्रा की उम्र 25 वर्ष है।

स्मृति मिश्रा की UPSC में रैंक कितनी है?

UPSC परीक्षा 2022 में स्मृति ने चौथा स्थान हासिल किया है।

स्मृति मिश्रा का होमटाउन क्या है

स्मृति मिश्रा का होमटाउन आगरा है

यह भी पढ़ें:-


Leave a Comment