मुक्केबाज लवलीना वोरगोहेन ने जीता सोना | Lovlina Borgohain Biography in Hindi

Lovlina Borgohain Biography in Hindi: भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना वोरगोहेन मुक्केबाजी के क्षेत्र में एक जाना-माना नाम है। लवलीना का जन्म असम के गोलाघाट जिले में 2 अक्टूबर 1997 को श्री टिकेन बरगोहाईं और मामोनी बरगोहाईं के यहाँ हुआ था| उनका कद 5 फुट 10 इंच और वजन 69 किलोग्राम है| उनके पिता एक लघु स्तरीय व्यापारी हैं, जिन्होंने अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए बहुत संघर्ष किया|

Lovlina Borgohain Biography

उनकी बड़ी जुड़वा बहनें लिचा और लीमा भी राष्ट्रीय स्तर की किकबॉक्सिंग की प्रतिभागी रहीं परंतु उसे आगे जारी नहीं रख पाईं| लवलीना ने भी अपने करियर की शुरुआत किकबॉक्सर क रूप में की परंतु बाद में मुक्केबाजी को अपना लिया| भारतीय खेल प्राधिकरण ने उनके हाईस्कूल बर्पथर हाईस्कूल में ट्रायल करवाया, जहाँ लवलीना ने भाग लिया| कोच पद्म बोड़ो ने उनकी क्षमता का आँकलन करते हुए उनका चयन कर लिया|

Lovlina Borgohain Biography

बाद में मुख्य महिला कोच शिव सिंह ने उन्हें प्रशिक्षित किया| 2022 में उन्हें असम पुलिस में प्रशिक्षु उपाधीक्षक यानी DSP के रूप में सम्मिलित किया गया| ओलंपिक खेलों में पदक हासिल करने वाली वह पहली असमिया खिलाड़ी हैं इसीलिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें असम पुलिस में उच्च पद प्रदान किया है|

लवलीना ने 2019 में एईबीए विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता| उन्होंने दिल्ली में आयोजित प्रथम भारतीय ओपन अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया| इसके बाद गुवाहाटी में द्वितीय भारतीय ओपन अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में सिल्वर प्राप्त किया|

69 किलोग्राम भारवर्ग में उन्होंने तीसरा स्थान अर्जित किया| इसके बाद ही वह असम की पहली ऐसी महिला बनी जिसने ओलंपिक के लिए क्वालिफ़ाई किया और शिव थापा के बाद राज्य की दूसरी मुक्केबाज बनी जिसने देश का प्रतिनिधित्व किया| 2020 में अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाली छठी असमिया खिलाड़ी बनीं।

2021 में टोकियो ओलंपिक में लवलीन ने भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया। 2008 में विजेंदर कुमार और 2012 में एम सी मेरीकॉम के बाद वह तीसरी भारतीय और दूसरी महिला भारतीय महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने बॉक्सिंग में भारत के लिए ओलंपिक खेलों में पदक हासिल किया| हाल ही में 2023 में अंतर्राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी में गोल्ड मैडल जीता है|

Read More:-

Leave a Comment