धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जीवन परिचय | Dhirendra Krishna Shastri Biography In Hindi, Age, Wiki, Brother, Caste

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जीवन परिचय | Dhirendra Krishna Shastri Biography
बागेश्वर धाम सरकार के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आज एक जाना-माना नाम हैं| वे एक भारतीय कथावाचक हैं जो बागेश्वर धाम महाराज के नाम से प्रसिद्ध हैं| उनका वास्तविक नाम धीरेन्द्र कृष्ण गर्ग है|

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जीवन परिचय

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जन्म-

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थान बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण जी का जन्म 5 जुलाई 1996 में छतरपुर जिले के गढ़ा ग्राम में ही एक गर्ग परिवार में हुआ था| उनके पिता का नाम रामकृपाल गर्ग एवं माता का नाम सरोज गर्ग है|

वह एक अत्यंत दरिद्र परिवार में जन्मे थे और बचपन में आसपास के गाँवों में भिक्षावृत्ति और रामचरितमानस तथा सत्यनारायण कथा सुनाकर जीविकोपार्जन करते थे| उन्होंने गाँव के ही सरकारी स्कूल से अपनी प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त की| वे 12 वीं कक्षा तक पढ़े हुए है।

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जीवन परिचय Highlights

पूरा नाम (full name)Dhirendra Krishna Shastri
मशहूर या प्रसिद्धि मिलीबागेश्वर धाम से
प्रशिद्ध नाम (famous name)बालाजी महाराज।,बागेश्वर महाराज ,धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
जन्म (birth)4 जुलाई 1996
जन्म स्थान (birth place)गढ़ा गाँव ,छतरपुर जिला (मध्य प्रदेश)
वर्तमान आयु27 साल
जातिपंडित
धर्महिन्दू
पिता का नाम (father name)रामकृपाल गर्ग
माता का नाम (mother name)सरोज गर्ग
दादाजी का नाम (grandfather name)भगवान दास गर्ग
भाई-बहन (brothers and sister)शालिग्राम गर्ग (छोटा भाई)
इसकी एक बहन भी है
वैवाहिक स्थिति (marital status)अविवाहित (unmarried)
शैक्षिक योग्यता (educational qualification)कला वर्ग से ग्रैजुएशन (B.A)
पेशा /व्यवसायकथावाचक,सनातन धर्म प्रचारक, दिव्य दरबार, यूट्यूब चैनल
धीरेन्द्र शास्त्री जी के गुरुजगद्गुरु रामभद्राचार्य (वर्ष 2015 में पद्मविभूषण से सम्मानित)
इनकम /कमाई3 से 4 लाख प्रतिमाह
नेट वर्थ (Net worth)19.5 करोड़

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आध्यात्मिक जीवन-

कहते हैं कि धीरेन्द्र कृष्ण के पिता एक पुजारी के रूप में काम करते थे| तभी शास्त्री जी को भगवान हनुमान ने उन्हें बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर बनने और समाज की सेवा करने का निर्देश दिया| वे कहते हैं कि न तो वह कोई तांत्रिक हैं और न किसी देवता का अवतार हैं वरन् वे एक साधारण मानव हैं जिनके पास हनुमान जी और संन्यासी बाबा के आशीर्वाद से सिद्धियाँ हैं।

वे इन सिद्धियों का प्रयोग जनकल्याण के लिए करते है और लोगों की मानसिक और शारीरिक समस्याओं का निवारण करते हैं| पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के द्वारा बागेश्वर धाम की सेवा तीन पीढ़ियों से की जा रही है।

धीरेन्द्र शास्त्री जगद्गुरु रामभद्राचार्य शिष्य हैं| उनके अनुयायी मानते हैं कि उन्हें अष्टसिद्धियों का वरदान प्राप्त है और 64 कलाओं के अधिष्ठाता हैं| उन्होंने 2021 में घर वापसी कार्यक्रम में ईसाई धर्म में परिवर्तित 300 हिंदुओं की घर वापसी की|
शास्त्री जी महाराज बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश और प्रमुख के रूप में सेवा कर रहे हैं।

बागेश्वर धाम मध्यप्रदेश के छतरपुर के गढ़ा ग्राम में हनुमान जी को समर्पित एक प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थस्थल है| शास्त्री जी यहाँ एक दिव्य दरबार का आयोजन करते हैं और अपनी दिव्य शक्तियों और सिद्धियों से जनसाधारण की शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक समस्याओ का निदान करते हैं।

Read More-

शास्त्री जी बताते हैं कि अपने दादा और पिता के बाद धाम की सेवा करने वाली तीसरी पीढ़ी हैं| 23 जनवरी 2023 को सुभाष चंद्र बॉस की जयंती पर उन्होंने भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की माँग के साथ ‘हमें अपना समर्थन दो, हम हिन्दू राष्ट्र देंगे’ का नारा दिया|

इंडिया टीवी’ के कार्यक्रम ‘आपकी अदालत’ मँ उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और किसी भी धर्म के प्रति दुर्भावना नहीं है परंतु अपने धर्म के लिए आपत्तिजनक टिप्पणियाँ और कृत्य बर्दाश्त नहीं करेंगे|
उनको लंदन की संसद में 3 अवार्ड संत शिरोमणि, वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन और वर्ल्ड बुक ऑफ यूरोप से सम्मानित किया जा चुका है|

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री संपत्ति-

शास्त्री जी के अनुसार उनके पास निजी संपत्ति के नाम पर एक मोटरसाइकिल मात्र है| इसके अतिरिक्त जो भी दान दक्षिणा आदि प्राप्त होता है उससे धाम की सेवा और संभाल होती है| इसी धन से धाम के नाम पर नौ एकड़ जमीन खरीदी गई है जिस पर कैंसर अस्पताल का निर्माण कार्य हो रहा है|

धाम में आया दान मंदिर विस्तार, जन कल्याण कार्य, कन्याओं का विवाह, रोगों के निदान के लिए और भंडारा आदि कार्यों में लगाया जाता है| इसके अतिरिक्त वे प्राचीन वैदिक अध्ययन और संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए वैदिक गुरुकुल की स्थापना भी कर रहे हैं|

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री विवाद-

धीरेन्द्र शास्त्री तब विवादों में आए जब नागपूर की अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव नामक व्यक्ति ने उनके दिव्य दरबार को चुनौती देते हुए उनकी आध्यात्मिक शक्तियों पर सवाल उठाते हुए उन पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाया|

https://twitter.com/iambageshwardha/status/1648331890443816963

जब विवाद बढ़ा तो शास्त्री जी ने मीडिया के सामने मीडिया कर्मियों के प्रश्नों के उत्तर दिए| यहाँ तक कि नागपूर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने भी उन्हें क्लीं चिट देते हुए बताया कि उनके विरुद्ध ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे श्याम मानव द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो सके| उन्हें इस दौरान उनके मानने वालों के अतिरिक्त अनेक प्रमुख हिन्दू नेताओं का भी समर्थन मिला।

Read More-

बागेश्वर धाम कहाँ है ?

बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के ग्राम गढ़ा ,जिला छतरपुर में स्थित है।

धीरेन्द्र शास्त्री की आयु कितनी है ?

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की आयु 26 वर्ष है।

Leave a Comment