लेडी सचिन मिताली राज बायोग्राफी | Mithali Raj Biography In Hindi Wikipedia, Age, Team, Family, Story.

Mithali Raj Biography In Hindi: भारतीय महिला क्रिकेट की गौरव और विश्व की सर्वाधिक बार बतौर कप्तान सर्वाधिक मैच खेलने वाली प्रथम खिलाड़ी मिताली राज को कौन नहीं जानता? 3 दिसंबर,1982 को राजस्थान के जोधपुर में जन्मी मिताली राज का पूरा नाम मिताली दोराई राज है| उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत 2001 में आयरलैंड के विरुद्ध एकदिवसीय मैच से की थी| और अपने पहले ही मैच में शतक बनाने वाली एकमात्र महिला बनीं|

Mithali Raj Biography In Hindi

Mithali Raj Biography In Hindi

नाम:मिताली राज  
प्रसिद्ध नाम  लेडी सचिन
जन्म:3 दिसंबर 1982  
जन्म स्थान:जोधपुर,राजस्थान, भारत  
वर्तमान उम्र:  40 साल
प्रोफेशन:क्रिकेटर  
लिंग:महिला  
धर्म:हिंदू  
आंखों का रंग: कालाकाला    
राष्ट्रीयता:भारतीय
बालों का रंग:काला
लंबाई:5 फुट 4 इंच  
जर्सी नंबर:  3  
कोच:ज्योति प्रसाद, संपत कुमार, विनोद शर्मा  
बैटिंग स्टाइल:राइट हैंड
बॉलिंग स्टाइल:लेग ब्रेक  
अवार्ड:अर्जुन अवार्ड(2005), पद्मश्री अवार्ड(2015), मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड(2021)  
गृह नगर:सिकंदराबाद भारत  
शैक्षिक योग्यता:  12वीं पास  
जाति:तमिल  
वैवाहिक स्थिति:अविवाहित  

Mithali Raj Family (परिवार)

माता:लीला राज  
पिता:दुरई राज  
भाई:              मिथुन राज

Batting & Fielding Stats

FORMATMatInnsNORunsHSAve100s50sCtSt
WTEST1219369921443.6814120
WODI232211577805125*50.68764640
WT20I898421236497*37.52017190

जून, 2018 में मिताली राज 20-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में 2000 रन बनाने वाले पहली भारतीय बनीं| न सिर्फ़ इतना ही बल्कि मिताली महिला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6000 रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं| वह भारत की पुरुषों या महिलाओं में एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक से ज्यादा आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में भारत का नेतृत्व किया| उन्होंने 2005 और 2017 में ऐसा किया था|

मिताली राज विश्व कप में बतौर कप्तान सबसे अधिक 24 मैच खेलने वाली दुनिया की प्रथम खिलाड़ी हैं| यही नहीं वे महिला एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में पहली महिला बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगातार सात अर्द्धशतक जड़े| मिताली राज महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा 50+ की पारी खेलने वाली संयुक्त खिलाड़ी हैं| मिताली ने विश्व कप में सर्वाधिक 12 बार 50+ की पारी खेलकर न्यूजीलैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर डेबी हॉकली की बराबरी की थी|

जून, 2022 में मिताली ने 39 वर्ष की आयु में अपने 23 साल के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया| उनके नाम पर बतौर कप्तान सर्वाधिक जीत दर्ज करने का रिकार्ड है| उन्होंने 155 एकदिवसीय मैचों की कप्तानी की, जिनमें उन्होंने 89 मैच जीते| वे विश्व के एकमात्र ऐसी कप्तान हैं जिन्होंने 150 से ज्यादा एकदिवसीय मैचों की कप्तानी की है|

प्रारम्भिक जीवन-

मिताली राज का पूरा नाम मिताली दोराई राज है| उनका जन्म राजस्थान के जोधपुर शहर में 3 दिसंबर, 1982 में हुआ| वर्तमान में वे 40 वर्ष की हैं| उन्होंने ‘भरतनाट्यम’ की शिक्षा भी प्राप्त की और अनेक स्टेज शो भी किए| परंतु जब क्रिकेट के कारण वे अपनी नृत्य कक्षाओं से कई-कई दिन तक दूर रहने लगी तब उनके नृत्य अध्यापक ने उनसे क्रिकेट और नृत्य में से किसी एक को चुनने की राय दी| तब उन्होंने क्रिकेट को चुना|

उनकी माँ लीला राज एक अधिकारी थीं और पिता धीरज दोराई राज बैंक में नौकरी करने से पहले एयरफोर्स में थे| उनके पिता स्वयं भी क्रिकेटर रहे और उन्होंने मिताली को भी बहुत प्रोत्साहित किया| उसकी क्रिकेट की यात्राओं आदि का खर्चा उठाने के लिए उन्हें अपने खर्चों में कटौती करनी पड़ी| यहाँ तक कि अपनी बेटी की सहायता के लिए उन्होंने अपनी नौकरी भी छोड़ दी| और उन्हीं के प्रोत्साहन से वे यह मुकाम हासिल कर पाईं|

खेल जीवन (Cricket Career)

मिताली राज ने 1999 में पहली बार मिल्टन कीनेस, आयरलैंड में आयोजित एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में भाग लिया और पहले ही मैच में नाबाद 114 रन बनाए| उन्होंने 2001-2002 में लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ़ आपना पहला टेस्ट मैच खेला और इस मैच में वह शून्य पर आउट हो गईं| लेकिन बाद में उन्होंने परिश्रम के बल पर स्वयं को अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में स्थापित किया और आज तक का सर्वाधिक स्कोर 214 रन बनाए जो एक कीर्तिमान है|

यह रिकार्ड उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 2002 में बनाया| इसके चार वर्ष बाद जुलाई, 2006 में उनके नेतृत्व में महिला क्रिकेट टीम टीम फिर इंग्लैंड गई और इस बार उन्होंने इंग्लैंड को दूसरे टैस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर शृंखला 1-0 से जीत ली और इंग्लैंड को उसकी ही सरजमीं पर हरा दिया| उन्होंने आस्ट्रेलिया की करेन बोल्टन का 209 रन का रिकार्ड तोड़ दिया| उन्होंने महिला विश्व कप 2005 में भारतीय दल का नेतृत्व किया| उन्होंने 2010 से 2012 तक आईसीसी वर्ल्ड रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया|

मिताली अब तक 12 टेस्ट, 230 एकदिवसीय मैच और 89 टी-20 मैच खेल चुकी हैं जिनमें उन्होंने टेस्ट में 699, एकदिवसीय में 7737 और टी-20 में 2364 रन बना चुके हैं| मिताली राज ने टेस्ट में एक और एकदिवसीय में 7 शतक लगाए हैं| उन्होंने टेस्ट में 12, एकदिवसीय में 63 और टी-20 में 19 अर्द्धशतक जमाए हैं| 8 जून, 2022 को मिताली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी| अपने क्रिकेट कैरियर में उन्हें अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिनमें 21 सितंबर, 2004 को मिलने वाला ‘अर्जुन पुरस्कार’ प्रमुख है|

Read More:-

Leave a Comment