मनीष कश्यप बायोग्राफी | Manish Kashyap Biography In Hindi Wiki, News, Twitter Succes Story.

Manish Kashyap Biography In Hindi: भारत के मनीष कश्यप बिहार के ऐसे जाने-माने पत्रकार हैं जो बिहार में होने वाले भ्रष्टाचार के विरुद्ध पुरजोर आवाज़ उठाते हैं| अपने यूट्यूब चैनल “सच तक” के माध्यम से वे बिहार की राजनीतिक, प्रशासनिक और आर्थिक घटनाओं पर अपने विचार बहुत साफ़गोई से रखते हैं| वे अपने रिपोर्टिंग के विशेष अंदाज के कारण खासे लोकप्रिय हैं| उनके यूट्यूब चैनल के मिलियन्स फोलौअर्स हैं जो उनके वीडियो के अपलोड होने के कुछ समय में देख डालते हैं| वे भ्रष्टाचारी गतिविधियों पर अपनी तल्ख टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं|

manish kashyap biography in hindi

Manish Kashyap Biography in Hindi (मनीष कश्यप जीवन परिचय)

वास्तविक नामत्रिपुरारि कुमार तिवारी
प्रसिद्ध नाममनीष कश्यप
व्यवसायसिविल इंजीनियर, पत्रकार
जन्मतिथि9 मार्च, 1988
पिता का नामउदित कुमार तिवारी
गृहनगरडुमरी महनवा, पश्चिम चंपारण, बिहार
कद5 फूट 6 इंच
वजन80 किलो
आँखों व बालों का रंगकाला
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
आय4 से 10 लाख तक
यूट्यूब चैनलSACH TAK NEWS

मनीष कश्यप का जन्म बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के छोटे से गाँव डुमरी महनवा में 9 मार्च,1988 को भारतीय सेना में कार्यरत श्री उदित कुमार तिवारी के यहाँ हुआ था| मनीष का वास्तविक नाम त्रिपुरारि कुमार तिवारी है| मनीष बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छे थे| उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अपने गाँव में ही प्राप्त की|

मनीष कश्यप का करियर (Career)

2007 में वे महाराष्ट्र आ गए और 2009 में 12 वीं की शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत उन्होंने सावित्रीबाई फूले विश्वविद्यालय से 2016 में सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और इस क्षेत्र में काम करने के स्थान पर उन्होंने बिहार लौटकर पत्रकारिता करने का निश्चय किया| उन्होंने 13 जुलाई, 2018 को उन्होंने यूट्यूब पर ‘सच तक’ नामक न्यूज चैनल शुरू किया|

और लोगों को सरकार की नाकामी और गलतियों को अपने वीडियो के माध्यम से लोगों तक पहुँचाना शुरू किया| जल्द ही उनके सब्सक्राइबर की संख्या लाखों तक जा पहुँची| पत्रकारिता के अपने अनूठे अंदाज के कारण वे न केवल बिहार बल्कि पूरे भारत में लोकप्रिय हो गए| उन्हें ‘सन ऑफ बिहार’ या ‘बिहार पुत्र’ कहा जाने लगा|

मनीष कश्यप का राजनीतिक करियर

पत्रकारिता के अतिरिक्त उन्होंने राजनीति में भी प्रवेश किया और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 2020 के चुनाव में खड़े हुए और 9239 वोट प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया| बिहार विधानसभा चुनाव में की गई उनकी घोषणा के अनुसार उनके पास 2020 में 15 लाख 70 हजार की चल एवं 25 लाख की अचल संपत्ति है| और उनकी कुल आय 4 लाख 90 हजार रुपए है|
मनीष कई बार विवादों में भी घिरे हैं|

अयांश नामक पटना का बच्चा जो उस समय एसएमए टाइप 1 नामक बीमारी से जूझ रहा था के इलाज में मदद के नाम पर अपने यूट्यूब चैनल पर पैसों के लिए दान करने की अपील कर उस धन का निजहित में प्रयोग करने का आरोप लगा| अभी हाल में भी वे बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं| उन पर आरोप है कि उन्होंने तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हिंसा का झूठा वीडियो वायरल किया है| यद्यपि उनके प्रशंसक अब भी उनका समर्थन कर रहे हैं और शोशल मीडिया पर उनके समर्थन में अभियान चला रहे हैं|

Manish Kashyap Social Media Accounts

YouTubeSACH TAK NEWS
InstagramErmanishkasyap
FaceBookManish Kasyap- Son Of Bihar
Websitesachtaknews.com
https://youtu.be/Th7lWioqzJc

FAQ.

  1. मनीष कश्यप कौन है?

    मनीष कश्यप एक भारतीय पत्रकार हैं जो बिहार के रहने वाले हैं

  2. मनीष कश्यप की उम्र कितनी है ?

    मनीष कश्यप की उम्र 32 साल है

Read More:-

Leave a Comment