निकहत ज़रीन ने फिर जीता स्वर्ण

निकहत ज़रीन भारतीय महिला मुक्केबाजी का जाना-माना नाम हैं| वे महिला मुक्केबाजी की 2 बार विश्व चैंपियन रह चुकी हैं|
निकहत ज़रीन का जन्म 14 जून 1996 को तेलंगाना के निजामाबाद शहर में हुआ था| उनके पिता का नाम मोहम्मद जमील अहमद और माँ का नाम परवीन सुल्ताना है| निकहत के पिता भी क्रिकेटर रह चुके हैं|

उनकी माँ गृहिणी हैं| उनके परिवार में 3 और बहनें भी हैं| जिनके नाम अंजुम ज़रीन, मिनाज ज़रीन और अफनान ज़रीन है| उनकी दोनों बड़ी बहनें डॉक्टर हैं जबकि छोटी बहन अफनान बैडमिंटन खिलाड़ी है| निकहत का वजन 52 किलोग्राम और लंबाई 5 फ़ीट 7 इंच है| उनकी आँखों और बालों का रंग काला है और उनका धर्म इस्लाम है|

उनकी प्राथमिक शिक्षा निजामाबाद के निर्मल हृदय गर्ल्स हाई स्कूल से हुई| वह हैदराबाद, तेलंगाना में एवी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल कर रही हैं| साथ ही वह जून 2021 से बैंक ऑफ इंडिया के एसी गार्ड्स, हैदराबाद के जोनल ऑफिस में स्टाफ ऑफीसर के रूप में भी नियुक्त हैं|

Table of Contents

निकहत ज़रीन फैमिली

निकहत के पिता क्रिकेटर थे और उनके चचेरे भाई भी बॉक्सर थे| इसी कारण खेल के प्रति उनकी रुचि बढ़ी| उनके पिता भी चाहते थे कि उनके चारों बच्चे खेलों में भाग लें| निकहत की रुचि देखते हुए उनके पिता और चाचा शमशामुद्दीन ने इन्हें बॉक्सिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया| इनके चाचा इन्हें इनके भाइयों के साथ ही ट्रेनिंग देने लगे| पिता के प्रोत्साहन देने पर इनकी माँ इनकी तरफ से चिंतित रहती थीं और इनकी बॉक्सिंग से डरती थीं|

उनके पिता ने उन्हें कुछ दिन तक घर में ही ट्रेनिंग देने के बाद 2009 में उनका दाखिला भारतीय खेल प्राधिकरण विशाखापत्तनम में भेज दिया| वहाँ निकहत ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता आई.वी. राव से प्रशिक्षण लिया| यहाँ से प्रशिक्षण लेने के अगले वर्ष ही निकहत को इरोड नेशनल्स मे गोल्डन बेस्ट बॉक्सर के नाम से सम्मानित किया गया|

निकहत ज़रीन करीयर

वर्ष 2011 में निकहत ने यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया| इसी समय उन्होंने तुर्की में आयोजित फ्लाईवेट कैटेगिरी में एआईबी महिला जूनियर से एक और गोल्ड मैडल हासिल किया| वर्ष 2015 में निकहत ने इंटरनेशनल बॉक्सर टूर्नामेंट में भाग लिया और पाल्टसेवा एकातेरिना को हराकर फिर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया| वर्ष 2019 में उन्होंने बुल्गारिया में हुए मैच में गोल्ड जीता|

सन् 2014 में बुल्गारिया में आयोजित यूथ वर्ल्ड बॉक्सईग चैम्पियनशिप में उन्होंने रजत हासिल किया| वर्ष 2019 में हुए थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में फिर से रजत जीता| साल 2022 में निकहत ने इस्तांबुल में आयोजित महिला विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर फिर से स्वर्ण अपने नाम किया| वर्ष 2023 में विश्व महिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में वियतनाम की बॉक्सर को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया है|

Leave a Comment