भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा जीवन परिचय | Neeraj Chopra Biography in Hindi Wikipedia, Age, Life Style, Family.

Neeraj Chopra Biography in Hindi: जेवलिन थ्रो में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं| नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के पानीपत शहर के एक छोटे-से गाँव खांद्रा के एक कृषक परिवार में सतीश कुमार के यहाँ हुआ था| उनकी माता श्रीमती सरोज देवी गृहणी हैं| जब यह मात्र 11 वर्ष के थे तभी जय चौधरी को पानीपत स्टेडियम में अभ्यास करते देखकर ही उनकी रुचि जेवलिन थ्रो यानी भाला फेंकने में हो गई|

Neeraj Chopra Biography in Hindi

Neeraj Chopra Biography in Hindi

नामनीरज चोपड़ा
जन्मस्थानपानीपथ, हरियाणा
जन्मतिथि24 दिसंबर 1997
प्रचलित होने का कारणभाला के खेल में ओलंपिक गोल्ड मेडल
पदकविश्व स्तर पर, अंतर्राष्ट्रीय खेलों में Gold Medal – 6Silver Medals
खेलJavelin Throw (भाला फेक)
वर्ल्ड रैंकिंग4
कोचUwe Hohn
पर्सनल बेस्ट88.1 मीटर

Neeraj Chopra Olympic Career

नीरज चोपड़ा की प्रारम्भिक शिक्षा पानीपत में ही प्राप्त की| उसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ के एक बीबीए के कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की| पढ़ाई के साथ-साथ वे अपने बचपन के शौक जेवलिन का अभ्यास करते रहे| इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के कई पदक अपने नाम किए| इसी बीच 2016 में पोलैंड में आईएएएफ वर्ल्ड यू-20 चैम्पियनशिप में 86.48 मीटर दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक हासिल किया| जिससे खुश होकर उन्हें राजपूताना रेजीमेंट में बतौर जूनियर कमीशंड ऑफीसर के रूप में नायब सूबेदार के पद पर नियुक्त कर दिया गया|

सेना में खिलाड़ियों को ऑफीसर के रूप में कम ही नियुक्ति मिलती है परंतु उनकी असाधारण प्रतिभा के कारण सीधे ऑफीसर बना दिया गया| पोलैंड में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने एक विश्व जूनियर रिकॉर्ड स्थापित किया था| इसके बावजूद 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में स्थान पाने में असमर्थ रहे| उनके वर्तमान में कोच जर्मनी के पेशेवर जेवलिन थ्रोअर गैरी कैल्वर्ट हैं| नीरज ने 2017 के एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता|

उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के गोल कोस्ट में आयोजित 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने 86.47 मीटर भाला फेंककर स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता| नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था| अभिनव बिंद्रा के बाद किसी विश्व चैम्पियनशिप स्तर पर एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने वाले वह दूसरे भारतीय हैं|

जून 2022 में नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स में अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया| यहाँ उन्होंने 89.69 मीटर तक भाला फेंका| 2022 जून में ही फिनलैंड में ही कुओर्ताने गेम्स में नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 86.69 मीटर दूरी तक भाला फेंका और इस प्रतियोगिता में गोल्ड जीता|

जुलाई 2022 में अमेरिका के यूजीन में हो रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में नीरज ने 88.13 मीटर दूर भाला फेंका और भारत को 19 वर्ष बाद कोई पदक दिलवाया|

सितंबर 2022 को ज्यूरिख में हुए डायमंड लीग के फाइनल में उन्होंने 88.44 मीटर के सर्वोत्तम थ्रो के साथ यह खिताब जीता| इस प्रकार डायमंड लीग जीतने वाले वे पहले भारतीय बने| इससे पहले भी नीरज ने दो बार वर्ष 2017 और 2018 में फाइनल

के लिए क्वालिफ़ाई किया था, लेकिन क्रमशः सातवें और चौथे स्थान पर रह गए थे| मार्च 2022 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया|

Leave a Comment