Anant Ambani Biography in Hindi, Wedding, Age, Wife, Net Worth, Success | अनंत अंबानी जीवन परिचय 2024

Anant Ambani Biography in Hindi:- अनंत अंबानी के प्रीवेडिंग प्रोग्राम अन्न सेवा कार्यक्रम के साथ शुरू हो चुके हैं| अनंत भारतीय बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं और अरबों डॉलर के कारोबार के सबसे कम उम्र के उत्तराधिकारी हैं| आज हम उनके ही जीवन, शिक्षा, व्यवसाय, विवाह, कुल संपत्ति आदि की बात करने जा रहे हैं|

Anant Ambani Biography in Hindi

Anant Ambani Biography in Hindi

पूरा नामअनंत मुकेश अंबानी
जन्म दिवस10 अप्रैल 1995
आयु28 साल
जन्म स्थानमुंबई, भारत
राशिमेष
राष्ट्रीयताभारतीय
स्कूली शिक्षाधीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई
कॉलेजब्राउन विश्वविद्यालय, रोड आइलैंड, यूएसए
धर्मसनातन (हिन्दू)
रुचिपुस्तकें पढ़ना
लंबाई5 फीट 8 इंच
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
मंगेतर का नामराधिका मर्चेंट

अनंत अंबानी का परिवार (Family)

अनंत अंबानी का जन्म 10 अप्रैल, 1995 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था| वह भारतीय उद्यमी और विश्व के सबसे अमीर लोगों में से एक मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी के तीन बच्चों में सबसे छोटे बेटे हैं| आपको बताते चलें कि उनके पिता मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष हैं|

वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन के पोते हैं| उनके डॉ बड़े जुड़वा भाई-बहन आकाश और ईशा अंबानी हैं| उनके चाचा अनिल अंबानी भी प्रसिद्ध उद्यमी हैं और रिलायंस एडीए समूह के प्रमुख हैं और उनकी चाची अपने समय में बॉलीवुड की प्रसिद्ध हिरोईन रही हैं|

अनंत अंबानी की शिक्षा

अनंत अंबानी की स्कूली शिक्षा देश के सबसे महँगे स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई| इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चले गए और उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी, रोड आइलैंड, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका से डिग्री प्राप्त की|
अनंत अंबानी की मंगेतर, विवाह, अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट न्यूयार्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में बैचलर डिग्री ली है

और इस समय वे अपने पुश्तैनी कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए परिवार का सहयोग कर रही हैं| वे अनंत अंबानी की बचपन की दोस्त हैं| और 19 जनवरी को अनंत और राधिका ने अपने परिजनों के समक्ष औपचारिक रूप से सगाई की है| उनका रोका 29 दिसंबर को राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में हुआ था| अब अन्न सेवा में 51 हजार लोगों को भोजन सेवा देकर इस जोड़े ने अपने प्रीवेडिंग कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है|

यह कार्यक्रम 1-3 मार्च तक चलेगा| अनंत अंबानी की चुनौतियाँ अनंत अंबानी आज के समय में 65 किलो वजन के साथ एक सजीले नौजवान लगते हैं| मगर उनके लिए ये रास्ता आसान नहीं था| उन्हें गंभीर अस्थमा था जिसके लिए उन्हें शक्तिशाली स्टेरॉयड दिए जाते थे जिसने उनको ओबेसिटी का शिकार बना दिया|

उनके हाइपोथायरेडीजम ने उनका जीवन और कठिन बना दिया परिणाम स्वरूप उनका वजन 175 किलो हो गया था| लेकिन उन्होंने विदेश से बुलाए गए ट्रेनर और कड़ी मेहनत से अपना वजन 108 किलो तक कम कर लिया| इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत थी| वे रोज़ लगभग 21 किलोमीटर चलते थे| जमकर व्यायाम करते थे और संतुलित आहार लेते थे|

अनंत अंबानी का व्यवसाय

2020 में अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद अनंत अंबानी ने अपने पैतृक व्यवसाय को संभालना शुरू किया| वह इस समय रिलायंस जिओ के निदेशक मंडल में शामिल हैं| और दो साल से अधिक सेवा देने के बाद अब वह रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड के डायरेक्टर बन गए हैं|

अनंत अंबानी की रूचियाँ

अनंत अंबानी को खाली समय में पुस्तकें पढ़ने का शौक है| कभी-कभी वह लिखते भी हैं| उनके पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान हैं| उन्हें गुजराती खाना बहुत पसंद है| इसके अतिरिक्त उन्हें वीडियो गेम खेलना और जॉगिंग करना भी पसंद है| उनका पसंदीदा रंग सफेद है|

अनंत अंबानी की कुल संपत्ति (Net Worth)

अनंत अंबानी अभी अपने पिता के साथ रहकर ही उनके व्यवसाय में हाथ बँटाते हैं| अनंत के पिता की संपत्ति लगभग 100 अरब डॉलर से अधिक है| एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनंत अंबानी के पास 45 अरब डॉलर हैं| और वह एक रेयर रोल्स रॉयस फैंटम ड्रॉप हेड कूप के मालिक भी हैं, जो सबसे महंगी रोल्स रॉयस है| जिसकी शुरुआती कीमत ही 8.84 करोड़ रुपए है|

अनंत अंबानी से जुड़ी अन्य जानकारियाँ

अनंत अंबानी भगवान बालाजी के बहुत बड़े भक्त हैं| वे तिरुमला में वेंकटेश मंदिर साल में दो बार उनके दर्शन करने के लिए जाते हैं| उन्होंने हाल ही में एक सफेद हाथी को भी इस मंदिर के लिए दान किया था| उन्हें जानवरों और वन्यजीवों का अच्छा ज्ञान है| हाल ही में उन्होंने वन्यजीवों के लिए एक पार्क भी बनाया है| अनंत अंबानी धूम्रपान और शराब से कोसों दूर रहते हैं|

InstagramClick Here

यह भी पढ़ें:-

Leave a Comment