बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है| इस लिस्ट में दिल्ली की पाँच सीटों पर अपने उम्मेदवारों की घोषणा कर दी है| मनोज तिवारी को छोड़ शेष पांचों सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है| और इनमें से जो नाम इस समय सबकी जुबान पर है वह है सुषमा स्वराज की बेटी बाँसुरी स्वराज का| इस समय हर कोई इस तेज तर्रार नेत्री के विषय में जानना छह रहा है| तो आज हम आपको उनके बारे में सब कुछ बताएँगे|

Bansuri Swaraj Biography in Hindi
पूरा नाम | बाँसुरी स्वराज कौशल |
जन्म दिवस | 3 जनवरी, 1984 (मंगलवार) |
आयु | 40 साल (2024 में) |
जन्म स्थान | नई दिल्ली, भारत |
राशि | मकर |
पिता का नाम | स्वराज कौशल |
माता का नाम | सुषमा स्वराज |
भाई-बहन | कोई नहीं |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
स्नातक की पढ़ाई | रविक यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक विधि स्नातक बीपीपी लॉ स्कूल, लंदन मास्टर ऑफ स्टडीज सेंट कैथरीन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, इंग्लैंड |
धर्म | सनातन |
नेटवर्थ | (लगभग) रु. 9 करोड़ |
व्यवसाय | अधिवक्ता, राजनीतिज्ञ |
बाँसुरी स्वराज कौशल का जन्म 3 जनवरी,1984 को नई दिल्ली में हुआ था| उनका संबंध एक हिंदू ब्राह्मण परिवार से हैं| उनके पिता स्वराज कौशल एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल हैं| उनकी माँ स्वर्गीय सुषमा स्वराज जानी मानी राजनीतिक हस्ती थीं|
बाँसुरी स्वराज की शिक्षा
बाँसुरी की शिक्षा की बात करें तो बाँसुरी ने वारविक यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक किया| उसके बाद उन्होंने लंदन के बीपीपी लॉ स्कूल, लंदन से इनर टेंपल कानून में बैरिस्टर की डिग्री प्राप्त की| वह यहीं नहीं रुकी बल्कि उन्होंने सेंट कैथरीन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, इंग्लैंड से मास्टर ऑफ स्टडीज की उपाधि प्राप्त की|
बाँसुरी स्वराज की वैवाहिक स्थिति
अक्सर लोग बाँसुरी के पति के बारे में जानना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि बाँसुरी 40 वर्ष की हो चुकी हैं किन्तु उन्होंने अभी तक विवाह नहीं किया है|
बाँसुरी स्वराज का व्यवसाय
बाँसुरी स्वराज ने 2007 में अपना कानूनी करियर प्रारंभ किया और दीवानी, आपराधिक, वाणिज्यिक, कर और संवैधानिक मामलों से संबंधित केस लड़ने में महारत हासिल कर ली| वह लेगेसिस पार्टनर्स फर्म के लिए सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं| वे विशेष रूप से दिल्ली उच्च न्यायालय और भारत के सर्वोच्च न्यायालय में वकील हैं|
24 मार्च, 2023 को भाजपा ने पार्टी में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका के मद्दे नज़र उन्हें भाजपा के कानूनी सेल के सह-संयोजक के रूप में नियुक्त किया|
बाँसुरी स्वराज की उपलब्धियाँ
बाँसुरी स्वराज को 2012 में एसआईईएस-राइज़ विद एजूकेशन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| 2013 में उन्हें प्रसिद्ध अमेरिकी राजनीतिज्ञ हिलेरी क्लिंटन से मिलने का अवसर मिला| 2015 में उन्हें मामूली स्ट्रोक हुआ और उन्हें एम्स मे अस्पताल भर्ती कराया गया| उन्होंने कई वैश्विक संगठनों, व्यक्तियों और व्यवसायिक संस्थाओं का प्रतिनिधित्व किया हुआ है|
बाँसुरी ने ललित मोदी का केस अपने हाथ में लिया था, तब ललित मोदी ने एक बार एक ट्वीट में बाँसुरी के नाम के साथ-साथ सात अन्य वकीलों के नाम का उल्लेख करते हुए उन्हें उनकी कानूनी सहायता के लिए धन्यवाद दिया था|
बाँसुरी स्वराज की कुल संपत्ति
बाँसुरी स्वराज ने अपने कानूनी करियर से लगभग 9 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं|
बाँसुरी स्वराज से जुड़ी अन्य जानकारियाँ
बाँसुरी स्वराज स्वर्गीय सुषमा स्वराज की इकलौती संतान हैं| सुषमा स्वराज कृष्ण भक्त थीं इसलिए भगवान के प्रिय वादयंत्र के नाम पर उन्होंने अपनी पुत्री का नाम बाँसुरी रखा था| बाँसुरी स्वराज भी अपनी माँ की तरह कृष्ण की यांनी भक्त हैं|
इसके अतिरिक्त वे अपने खाली समय में पेंटिंग करना पसंद करती हैं| उनका भोजन में केक, चॉकलेट,कारमेल बहुत पसंद हैं| मर्सिडीज बेंज उनकी पसंदीदा कार है| उनका पसंदीदा वाद्ययंत्र बाँसुरी है| उनका पसंदीदा हॉलीडे प्लेस पेरिस है|
यह भी पढ़ें:-
- S Somanath Biography in Hindi, News, Health, Salary
- Rihanna Biography in Hindi, Age, Net Worth, Songs